स्कूल की पानी टंकी में डाला सल्फास की गोली, आफत में आई 300 बच्चों की जान

 प्रधान शिक्षक ने उठाया ये कदम

 मोतिहारी। जिले के चकिया प्रखंड के कोयला बेलवा गांव के एक स्कूल में पानी की टंकी में जहर मिलाने की कोशिश हुई। सुबह स्कूल खुलने के बाद प्रधानाध्यापक को तेज गंध आई। जांच करने पर पता चला कि पानी की टंकी में सल्फास नाम का जहर मिलाया गया था। गनीमत रही कि किसी बच्चे ने पानी नहीं पीया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोयला बेलवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार सुबह करीब नौ बजे प्रधानाध्यापक प्रेम नारायण स्कूल पहुंचे। ऑफिस में बैठे ही थे कि उन्हें तेज गंध महसूस हुई। गंध रसोई घर की तरफ से आ रही थी। शिक्षकों के साथ मिलकर उन्होंने जांच शुरू की। तभी उन्हें सल्फास का एक खाली पैकेट मिला। इस स्कूल में लगभग 300 बच्चे पढ़ते हैं। फिर उन्होंने नल का पानी चेक किया तो उसमें भी गंध आ रही थी। पानी की टंकी की जांच की गई तो उसमें भी वही तेज गंध थी।
उसके बाद बच्चों को पानी पीने से मना कर दिया गया। मध्याह्न भोजन भी नहीं बनाया गया। प्रधानाध्यापक ने तुरंत स्थानीय मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और शिक्षा समिति के सदस्यों को सूचना दी। ग्रामीणों को भी बुलाया गया। साथ ही प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। मुखिया की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सल्फास जहर का दस ग्राम का खाली पैकेट मिला है। टंकी का पानी बहाकर उसे खाली करवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रधानाध्यापक प्रेम नारायण ने बताया कि सुबह नौ बजे विद्यालय खोलकर ऑफिस में बैठा था। तेज गंध महसूस हुआ। बगल में ही रसोईघर है। गंध को लेकर शिक्षकों के साथ जांच पड़ताल शुरू की तो एक सल्फास का रैपर मिला। उसके बाद नल के पानी की जांच की, तो उसमें से भी गंध आ रहा था। फिर पानी टंकी की जांच करने पर उसमें से भी तेज गंध मिला। विद्यार्थियों को पानी पीने से मना किया गया और मध्याह्न भोजन भी नहीं बनाया गया।
डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें स्कूल के प्रधानाध्यापक से सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। प्रधानाध्यापक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसने और क्यों पानी की टंकी में जहर मिलाया। यह एक गंभीर मामला है और पुलिस इसे हल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। स्कूल प्रशासन भी बच्चों की सुरक्षा के लिए सतर्क है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी