महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है। घटना के तत्काल बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान निहंग ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल पर वार किया. हालांकि, घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।







