अचानक शांत पड़ गईं पोखर की मछलियां, मंजर देख कर हैरान रह गए ग्रामीण

 बांका। जिले के अमरपुर प्रखंड के भिखनपुर गांव के नील महा कोठी पोखर में शरारती तत्वों ने बड़े कांड को अंजाम दिया है। असामाजिक तत्वों ने पोखर में जहर मिला दिया। जिससे कई क्विंटल मछलियों की मौत हो गई है। मछली पालक किसान परेशान हैं। उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। इस मामले को लेकर प्रगतिशील किसान मंच के मछली पालक प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुश्तैनी पोखर में मछली पालन किया था। जिसमें लाखों की कीमत की मछली मौजूद थी।
देर रात कुछ ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी और कहा कि मछलियों की मौत हो गई है। मछलियां पोखर के किनारे मृत पड़ी हैं। सूचना के बाद जब वो पोखर के पास पहुंचे, तो स्थिति काफी भयावह थी। मछली पालक ने बताया कि देर रात पोखर में जहर डालने का काम किया गया है। घटना के बाद उसकी लिखित शिकायत प्रशासन से की गई है। प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। बार- बार पोखर में जहर डालने की घटना हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो गांव के सैकड़ों पशुओं की मौत हो सकती है। वे पानी पीने के लिए इसी पोखर में आते हैं। मामले में अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी। ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले भी इसी पोखर में जहर डालने की घटना हुई थी। जिसके बाद भी प्रशासन ने कुछ नहीं किया था। इस बार एक बार फिर शरारती तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!