अचानक रास्ते में नकाबपोश अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

 झंडोत्तोलन के बाद घर लौट रहे थे शिक्षक

 आरा। भोजपुर जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक शिक्षक को गोली मार दी गई। 45 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद, चमरपुर प्राथमिक विद्यालय से झंडोत्तोलन के बाद घर लौट रहे थे। बहोरनपुर बांध के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। घायल शिक्षक को बाबू बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चमरपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक योगेन्द्र प्रसाद पर ये जानलेवा हमला हुआ है। योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह स्कूल में झंडा फहराने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बहोरनपुर बांध रोड पर दो नकाबपोश अपराधी बाइक पर आए। उन्होंने योगेन्द्र प्रसाद को रोका और उनके सिर में गोली मार दी। गोली कनपटी के पास लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को तुरंत बाबू बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और गोली निकाल दी। घायल शिक्षक का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि गोली को निकाल दिया गया है। मरीज का BP, पल्स सब स्टेबल है और खतरे से बाहर है। उसको अभी ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थाना की पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष अभय शंकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। घायल शिक्षक योगेन्द्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह विद्यालय से झंडा तोलन करके वापस आ रहे थे तभी बहोरनपुर बांध के समीप नकाबपोश अपराधियों ने उनको गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस इस हमले के पीछे के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची