“साहित्य उत्सव 2025” का सफल आयोजन

देव मणि शुक्ल

नोएडा हिंदी दिवस के अवसर पर एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के मानविकी एवं विधि विभाग द्वारा “साहित्य उत्सव 2025” का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर माइक के जादूगर एवं काव्य शिरोमणि अवॉर्ड से सम्मानित प्रसिद्ध कवयित्री पूनम मल्होत्रा उपस्थित थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता एवं गौरव की भावना को बढ़ाना था।
उत्सव में चार प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कविता पाठ में विनीत, सिद्धि दुबे और वंशिका विजेता बने। वाद-विवाद प्रतियोगिता में परी और निर्मल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रृष्टि, श्रुति, गीतांजलि, अंकिता और करण विजेता रहे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में संजू, प्रितियांशा और सनैया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कॉलेज की प्रबंध निदेशक कनिका सिंह ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। साहित्य उत्सव के माध्यम से हमने छात्रों में हिंदी के प्रति प्रेम और गर्व की भावना को प्रोत्साहित किया है। आने वाली पीढ़ियों को हिंदी की समृद्ध परंपरा से जोड़ना ही इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य रहा।
इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमरेश सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ अभिषेक स्वामी आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?