हर चौराहे पर फूंका जाये सुब्रत राय का पुतला : अभय देव शुक्ल 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आंदोलन को युद्धस्तर पर करने का आह्वान 
विजय वर्मा ने की जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील 

चरण सिंह राजपूत 

नई दिल्ली। सहारा इंडिया के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मोर्चा खुल चुका है। देशभर में जगह-जगह सहारा के खिलाफ पीड़ित निवेशक आंदोलन कर रहे हैं। सहारा के आफिसों में बवाल हो रहा है। छोटे-छोटे गांवों और शहरों से होता हुआ यह आंदोलन देश की राजधानी दिल्ली में पहुंच चुका है। जहां दिल्ली में जहां संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संसद सत्याग्रह चला रहा है वहीं राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने ७ फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करने की हुंकार भरी है।

गत दिनों पटना के गांधी मैदान में आंदोलन करने वाले ऑल इण्डिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय  देव शुक्ल ने एक बयान जारी  कर कहा है कि सहारा के जमाकर्ता और  कार्यकर्ता अपने-अपने चौराहों  पर जिले में सेक्टर पर जोन पर रिजनल कार्यालय पर जिलाधिकारी  कार्यालय पर सुब्रत राय और  उनके पदाधिकारियों और  केंद्र सरकार और राज्य सरकारों का पुतला दहन  करें  और  तेज आंदोलन करें। अभय देव शुक्ल का कहना है कि पूरे देश  में ऐसा आंदोलन कि सरकार सकते मे आ जाय और सुब्रत राय  को पैसा  देने पर बाध्य  कर दे।
उनका कहना है कि जब पैसा लेने के लिए आंदोलन को युद्धस्तर पर करना होगा।  अभय देव शुक्ल का कहना है कि आंदोलन से सहारा प्रबंधन तंत्र में खलबली मच हुई है। कम्पनी  में बैठकें हो रही हैं। हमें शांत नहीं बैठना  है आंदोलन को और तेज कर करना है। उनका कहना है कि एक बड़ी कोशिश हमें पैसा दिलवा देगी। निकलो बंद मकानों से, जंग लड़ो बईमानों से, उन्होंने कहा कि हम लड़ सकते है और  जीत हमारे कदम चूमेगी। निकलो घर से और  कर लो सुब्रत राय को अपनी मुठ्ठी में।
जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील : उधर राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान के अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा है कि चाहे कोई किस भी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से पीड़ित हो। सभी से  से अपील  है कि 7 तारीख को जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने-अपने नाम मोबाइल नंबर और जिस क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी से पीड़ित है उस क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का नाम जिस क्षेत्र से आप हैं उस क्षेत्र का नाम क्रम वाइज बता दें। जिससे आंदोलन की व्यवस्था सुचारु रूप से की जा सके।  किसी भी साथी पर कोई दबाव नहीं है अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी है अपनी स्वेच्छा से अपने निवेश कर्ताओं के लिए उनके भुगतान की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए और ठगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए गरीब जनता को न्याय दिलवाने के लिए लड़ाई लड़नीहै। इसलिए जो साथी अपने अपने क्षेत्र से 6 तारीख को निकल कर 7 तारीख को सुबह पहुंचना है।

कार्यक्रम को सफल बनाना है। विजय वर्मा ने कहा है कि सभी क्षेत्र के बैनर जंतर-मंतर पर नजर आने चाहिए। इन महा ठगों ने गरीब जनता का कैसे शोषण किया है उनके खून पसीने की कमाई को डकार के बैठे हैं। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से पीड़ित साथियों की सुसाइड करने की सूचनाएं मिल रही हैं। उसके बाद भी यह ठगे उन पीड़ित निवेश कर्ताओं के भुगतान के प्रति कोई भी ऐसा प्लानिंग एजेंडा तैयार करके उनको भुगतान नहीं दे रहे हैं। इसलिए हमारी एक ही अपील है, हर क्षेत्र की जनता से कि अपना कीमती समय निकालकर अपने हक के लिए अपने भुगतान के लिए जंतर मंतर पर पहुंचे और जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों को यह है यह एहसास कराएं कि पूरे हिंदुस्तान की जनता को इन महा ठगों ने ठगने के बाद भी उनको शरण दे रखी है।

Related Posts

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक खत्म हो…

Continue reading
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

आज़ाद भारत में भी 24 जुलाई को मनाया…

Continue reading

One thought on “हर चौराहे पर फूंका जाये सुब्रत राय का पुतला : अभय देव शुक्ल 

  1. बहुत ही अच्छा प्रयास है, सभी को साथ देना चाहिए. आप सभी जरूर कामयाब होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी