Subrata Roy Crime : राजू श्रीवास्तव का भी 5-7 करोड़ रुपये बताया जा रहा है सहारा इंडिया पर!

Subrata Roy Crime : सुब्रत राय के करीबी रहे थे राजू श्रीवास्तव, सहारा के विभिन्न कार्यक्रमों में देते थे दिखाई

सहारा इंडिया पर वैसे तो करोड़ों लोगों का लाखों करोड़ रुपये बकाया है पर पता चला है कि हाल ही में स्वर्ग सिधारे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का भी 5-7 करोड़ रुपये सहारा ने मार रखा है। पता चला है कि जब राजू श्रीवास्तव के परिवार को उनके इलाज के लिए इन पैसों की जरूरत थी तो उनको यह पैसा नहीं मिला। ऑल इंडिया जन आंदोलन न्याय संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और न्यूज दुनिया के एडिटर इन चीफ नीरज शर्मा ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि राजू श्रीवास्तव का सहारा इंडिया पर 5-7 करोड़ रुपये था।

उन्होंने यह भी बताया है कि राजू श्रीवास्तव सहारा प्रबंधन के बहुत करीबी थे। उनका दावा है कि मध्य प्रदेश भोपाल में एक सहारा के कार्यक्रम में राजू श्रीवास्तव ने हास्य अभिनय किया था, जिस कार्यक्रम में वह भी मौजूद थे। उन्होंने इस वीडियो में बताया है कि राजू श्रीवास्तव के सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय से करीबे के रिश्ते थे। इन्हीं संबंधों का हवाला देकर सुब्रत राय ने उनका पैसा सहारा में जमा कराया था, जो उन्हें नहीं मिला है। आज की तारीख में जब उनके निधन के बाद उनके परिजनों को इस पैसे की जरूरत है तो सुब्रत राय को थोड़ी भी शर्म नहीं आ रही है।

दरअसल सुब्रत राय के जितने भी करीबी लोग रहे हैं उनका काफी पैसा सहारा इंडिया में जमा है। सुब्रत राय इन लोगों को सहारा से काफी सुविधाएं उपलब्ध करा रखी थी। सहारा इंडिया में अमर सिंह, मुलायम सिंह, राजनाथ सिंह के अलावा बड़े स्तर पर बालीवुड सितारों और आईएएस अफसरों का पैसा जमा होने की बात समय-समय पर आती रही है। सेबी और सहारा का विवाद भी यही है।

सहारा यह हिसाब नहीं दे पा रहा है कि उनके पास जो पैसा था वह किसका था ? दरअसल सहारा इंडिया में बड़े लोगों का पैसा उनके नाम से नहीं होता था। उनको कोई कोड नंबर दिया जाता है उसी कोड नंबर के नाम से उनका पैसा जमा होता था। कितने लोगों का पैसा दूसरे नामों से भी सहारा इंडिया में जमा होने की बात सामने आती रही हैं। दरअसल सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय लखनऊ शहर में फिल्मी अभिनेता, अभिनेत्रियां और हास्य कलाकारों को विभिन्न कार्यक्रम में बुलाते रहे हैं। कितने कलाकार तो सहारा से भी जुड़े थे। राज बब्बर, जया बच्चन तो सहारा के काउंसिल डायरेक्टर थे। गायिका सपना मुखर्जी तो सहारा से विधिवित रूप से जुड़ी थीं। समय-समय पर सहारा में उनके कार्यक्रम होते रहते थे। सहारा मीडिया नोएडा के परिसर में भी एक बार सपना नाइट कार्यक्रम सुब्रत राय ने कराया था।

  • Related Posts

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

    Continue reading
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 6, 2026
    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’