छात्रों ने सीबीएसई 2025 परीक्षा में लहराया परचम, मिठाई एवं मेडल देकर किया सम्मानित

मुंगेर/जमालपुर। सीबीएसई परीक्षा सत्र 2024-25 में सरस्वती विद्या मंदिर (दौलतपुर), जमालपुर के छात्रों ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता के अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य एवं आचार्या, अभिभावक तथा विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य छठू साह ने बताया कि कक्षा 12वीं में इस वर्ष विद्यालय के कई छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से साहिल राज ने 473 अंक (95%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रणिता और श्रेय श्री ने 416 अंक (83%) अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं 10 वीं कक्षा में कुल 17 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें अमीषा कुमारी ने 448 अंक (90%) और छोटी कुमारी ने 445 अंक (89%) प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। अन्य प्रमुख छात्र-छात्राओं में पुष्कल कुमार – 440 (88%), एंजेल – 435 (87%), श्रुति कुमारी – 437 (87%), सोमेश कुमार – 437 (87%), अशमित युवराज – 430 (86%), अक्षत कुमार – 425 (85%), अंजली कुमारी, रागिनी, धनराज कुमार, अनुज कुमार झा – सभी ने 84% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव चंद्रशेखर खेतान ने इस सफलता को छात्र-छात्राओं की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने छात्रों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दीं।
इस उपलब्धि ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को फिर एक बार सिद्ध कर दिया है और यह जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बना है।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार ने छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और उनकी मेहनत, शिक्षकों की लगन तथा अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’