नाबालिग लड़कियों की तस्करी नाकाम

-सत्याग्रह एक्सप्रेस से 4 बच्चियां को लिया संरक्षण में
-तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के रक्सौल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को गुप्त सूचना पर की गई संयुक्त कार्रवाई में मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम कर हो गई है। रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से चार नाबालिग नेपाली लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इन लड़कियों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर गोरखपुर लाया जा रहा था।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसएसबी, रेलवे चाइल्डलाइन, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सत्याग्रह एक्सप्रेस के सभी बोगियों की जांच की। इस दौरान कोच एस-07 से चार लड़कियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि नेपाल के पर्सा निवासी आरोपी ने उन्हें काम और पैसे का लालच दिया था।पीड़ित लड़कियों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है और ये नेपाल की रहने वाली हैं। आरोपी ने हर लड़की के लिए अलग टिकट बनवाया था, ताकि संदेह न हो। लड़कियों का पूरा खर्च खुद उठाने की बात कहकर वह उन्हें बहला-फुसलाकर साथ ले जा रहा था।
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के विजय कुमार शर्मा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लड़कियों को सीडब्ल्यूसी मोतिहारी के निर्देश पर बालिका गृह मोतिहारी में शिफ्ट किया गया है। पुलिस तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसएसबी, आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे चाइल्डलाइन और सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समन्वित प्रयास से एक बड़ी मानव तस्करी की कोशिश विफल हुई और चार नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बचाया गया।

  • Related Posts

    प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- ‘BJP को हराना है तो…’

    बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर…

    Continue reading
    ‘नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं’, RJD के बाद JDU की मांग

    बिहार में आरजेडी के बाद अब जेडीयू ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर…’, मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन

    • By TN15
    • July 3, 2026
    ‘बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर…’, मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन

    राकेश टिकैत की सलाह पर ध्यान दें अभिजीत दीपके, संगठन मजबूत करना होगा!

    • By TN15
    • July 3, 2026
    राकेश टिकैत की सलाह पर ध्यान दें अभिजीत दीपके, संगठन मजबूत करना होगा!

    दलितों के मंदिर-प्रवेश आंदोलन पर डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के विचार : सामाजिक सुधार से मानव गरिमा की खोज तक

    • By TN15
    • July 3, 2026
    दलितों के मंदिर-प्रवेश आंदोलन पर डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के विचार : सामाजिक सुधार से मानव गरिमा की खोज तक

    Donald Trump: ट्रंप ने फिर किया दावा- गिर चुके थे 11 प्लेन, कहा -भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध रोककर 3 करोड़ लोगों को बचाया 

    • By TN15
    • July 3, 2026
    Donald Trump: ट्रंप ने फिर किया दावा- गिर चुके थे 11 प्लेन, कहा -भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध रोककर 3 करोड़ लोगों को बचाया 

    प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- ‘BJP को हराना है तो…’

    • By TN15
    • July 3, 2026
    प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- ‘BJP को हराना है तो…’

    दौलत छोड़कर जाओगे तो 3 पीढ़ी में खत्म हो जाएगी, संस्कार, अनुशासन और हुनर छोड़कर जाओगे तो 7 पीढ़ी तक राज करेगी!

    • By TN15
    • July 3, 2026
    दौलत छोड़कर जाओगे तो 3 पीढ़ी में खत्म हो जाएगी, संस्कार, अनुशासन और हुनर छोड़कर जाओगे तो 7 पीढ़ी तक राज करेगी!