राष्ट्रीय संगोष्ठी में श्यामलाल कॉलेज ( सांध्य) के विद्यार्थियों ने की शिरकत

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस आयोजन का विषय था “साहित्य में नर्क”। इस संगोष्ठी के संयोजक प्रो.बजरंग बिहारी तिवारी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल महाविद्यालय ( सांध्य) के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह को इस कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भेजकर हिंदी विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों को भेजने का अनुरोध किया।प्राचार्य महोदय ने हिंदी विभाग के सहायक अध्यापक डॉ. नीरज कुमार मिश्र को विद्यार्थियों को ले जाने का दायित्व सौंपा।जिसके फलस्वरूप हिंदी विभाग तृतीय वर्ष से काजल,चितरंजन,प्रत्यूष,द्वितीय वर्ष से अनिल,प्रिया, काजल,राहुल और अकरम के साथ बी.ए. (प्रोग्राम) हिंदी माइनर प्रथम वर्ष से प्रफुल्ल त्रिपाठी,सुमित सिंह ,श्री और सन्नी आदि विद्यार्थियों को देशबंधु महाविद्यालय के इस आयोजन में शिरकत करने का मौका मिला।इसमें शामिल होने से विद्यार्थियों को साहित्य की अनेक विधाओं में नरक की अवधारणा को समझने में मदद मिली।

इस संगोष्ठी का तीसरा सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्यादा उपयोगी रहा। इस सत्र का विषय था ” नर्क की अवधारणा और तुलसीदास”।इसमें कहानीकार राकेश बिहारी ने रामचरित मानस में अलग अलग रूप में आए नर्क के प्रसंगों को बहुत गहनता से सबके सामने रखा। दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में तुलसीदास किसी न किसी रूप से जुड़ें हैं,इसलिए इस सत्र से सभी विद्यार्थियों को तुलसीदास को समझने में बहुत मदद मिली। ऐसी संगोष्ठियों में विद्यार्थियों जाने से उन्हें कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संगोष्ठी के संयोजक ने श्यामलाल महाविद्यालय ( सांध्य) के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने अपने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा।उनके लिए हम आपके आभारी हैं।आपके शिक्षक और विद्यार्थियों के आने से हमारे आयोजन की सार्थकता प्रतिफलित हुई।

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर