के बी इं कालेज में राधा कृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया
किरतपुर। कृषक भारती इंटर कालेज भोजपुर खेड़ी में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 11 व 12 की छात्राओं द्वारा शिक्षण कार्य किया गया। कक्षा 11 की छात्रा पल्लवी प्रधानाचार्य बनीं। संजना ने विज्ञान विषय, नंदिनी ने अंग्रेजी, आरजू ने समाज शास्त्र, मेहनाज ने हिंदी विषय, सहनुमा ने भौतिक विज्ञान, अवनी ने गणित, कशिश ने अंग्रेजी, मेघा ने रसायन व जीव विज्ञान, उजमा ने सामाजिक विज्ञान, तनु ने कला व अन्य विषय एंव शिफा ने हिंदी व अन्य विषयों का शिक्षण बहुत ही रोचक ढंग से किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजपाल सिंह ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। आरुणि, उपमन्यु, मूल शंकर, एकलव्य जैसे अनेक गुरु भक्त बालकों के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया। इस अवसर पर श्रीमती उमा राजपूत, शशि प्रभा, स्वाति शर्मा, नाहर सिंह , सत्यपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में शिक्षक बनीं सभी छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।








