कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में बदलाव को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का किया गया आयोजन

कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार हो रहा है बदलाव

बिजनौर । कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर समीक्षा की गई । कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार बदलाव पर संतोष जताया गया।

बिजनौर नगर पालिका परिषद के डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में चेयरमैन श्रीमती इंदिरा सिंह की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अगस्त माह में किये गये कार्य की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि वर्तमान में नगर क्षेत्र में 41 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है,गत माह पोषण आहार प्राप्त करने वाले बच्चो के स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त आये स्वास्थ्य में बदलाव में पाया गया कि पूर्व में 215 कुपोषित बच्चो में से 126 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गये तथा शेष 89 बच्चो को कुपोषण से पोषण के स्थिति में लाये जाने हेतु माह सितम्बर 2025 में पोषण आहार किट वितरण करने का निर्णय लिया गया। जिसमें नये सर्वे की रिपोर्ट आने के उपरान्त पाये गये कुपोषित बच्चों को भी सम्मिलित किया जायेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों में लगातार बदलाव सामूहिक प्रयास से ही संभव हुआ है , कुपोषित बच्चों से मुक्त नगर बनाने के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविन्द चौधरी ,स्वास्थ्य लिपिक विपिन देसाई,संदीप कुमार, एस०बी०एम० लिपिक, डा० संकेत गहलौत व डा० नितिन गौड़ प्रतिनिधि मुख्य चिकित्साधिकारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती भावना भारद्वाज,नगर क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री, पालिका के सफाई नायक व पालिका स्टाफ ने हिस्सा लिया ।

  • Related Posts

    ‘BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए…

    Continue reading
    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

      उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?