बिहार में कदाचार को रोकने के लिए बनेगा कठोर कानून

अभिजीत पाण्डेय

पटना। नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक के बाद बिहार सरकार गंभीर हुई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में कठोर कानून बनाया जाएगा। पेपर लीक को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। कड़ा कानून बनाने की योजना पर विचार चल रहा है।

नीट और शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद बिहार सरकार भी अब एक्शन में दिख रही है। बिहार सरकार ने अब प्रतियोगी परीक्षाओं में कदाचार और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक कड़ा कानून बनाने की योजना बनाई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर कहा कि जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार ऐसे मामलों को रोकने के लिए एक सख्त कानून लाने जा रही है। भारत सरकार ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं में कदाचार और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के मकसद से एक कड़ा कानून लागू किया है, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम 10 वर्ष की कैद और एक करोड़ रुपए तक के अर्थदंड का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अगले विधानमंडल सत्र में हम लोग भी एक कठोर कानून लायेंगे। सरकार स्पीडी ट्रायल चलाकर 3 से 6 महीने में आरोपी को सजा दिलाने का काम करेगी।

नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के तार बिहार से जुड़े हैं। इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (तीसरे चरण) के प्रश्न पत्र भी लीक हुए थे, जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सरकार अब ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्पर दिख रही है।

  • Related Posts

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

    • By TN15
    • June 9, 2026
    नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

    आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

    TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

    • By TN15
    • June 9, 2026
    TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

    अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

    • By TN15
    • June 9, 2026
    अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं