खराब पड़ी है इंद्री नगर पालिका की स्ट्रीट लाईटे

इंद्री नगर पालिका की अनदेखी के कारण कस्बे की ज्यादातर स्ट्रीट लाईटे खराब पड़ी है जिस कारण कस्बे की अधिकत्तर गलियों व बाजारों मे रात को अंधेरा छाया रहता है । जिसे लेकर कस्बा वासियों मे रोष बना हुआ है । रोषजदा कस्बा वासियों ने बताया कि वे बार-बार नगर पालिका अधिकारियों से स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन नगर पालिका अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं । कस्बे के लोगों ने बताया कि अब सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और रात कोहरा पडने का समय आ गया है तो ऐसे में शहर की गलियों व बाजारों मे रात को अंधेरा छाया रहने के कारण चोरियों होने का भी खतरा बढ जाता है । लोगो ने बताया कि कई जगहों पर तो पर स्ट्रीट लाइटों के केवल खाली पोल खडे है । कस्बा वासियों ने नगरपालिका अधिकारियों से शीघ्र ही कस्बे की स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने की मांग की है ।
इस मामले में नपा सचिव धर्मवीर का कहना है कि स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने का टेंडर समाप्त हो गया था और आचार संहिता लगने के कारण टेंडर नहीं लगाया जा सका । अब शीघ्र ही टेंडर लगाकर कस्बे की सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा ।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!