Strange-Wonderful : धान के किसानों के लिए कवच बन रहा नींबू

 ऐसे रस के छिड़काव से फसल को बना सकते हैं हरा भरा

दीपक/शालिनी

पटना/जमुई। नींबू के घोल का छिड़काव करके किसान बड़े ही आसानी से अपने धान की फसल को और अधिक हरा भरा बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें बहुत अधिक रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नींबू सभी जगह पर आसानी से उपलब्ध है। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि नींबू में प्राकृतिक रूप से एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जिसके कारण धान की फसल में फफूंद और बैक्टीरिया नहीं लगता है।
नींबू में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व भी पाया जाता है, जो पौधों के विकास में बहुत ही सहयोगी होता है। नींबू का घोल धान के पौधों की पत्तियों को चमकदार बनाने का काम करता है। आमतौर पर पटवन के दौरान धान की फसल को शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है, जिसके कारण उसका समुचित तरीके से विकास बड़े ही मुश्किल से हो पाता है। इसका घोल पानी की गुणवत्ता में भी सुधार करता है, जिसके कारण पौधों को समुचित पोषण मिल जाता है।
इस कारण पौधों की बड़ी तेजी से वृद्धि होती है। यह कीट प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके घोल को तैयार करना और उसे फसल पर इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।
इसका छिड़काव सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। यह न केवल पौधों को कई प्रकार के रोगों से बचाता है, बल्कि फसल के उत्पादन में भी सुधार करता है। लेकिन इस बात का हर हाल में ख्याल रखना चाहिए कि कोई भी किसान इसका छिड़काव सीधे पौधों पर ना करें। इससे पत्तियां जल जाती है और उनका विकास थम जाता है।

  • Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

     दीपक कुमार तिवारी  बिहार में पटना की बांकीपुर…

    Continue reading
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    • By TN15
    • August 6, 2026
    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!