अजब-गजब : तीन फीट लंबे सांप को 12 महीने के बच्चे ने पकड़ा और चबा डाला!

 जानें मासूम का क्या हुआ

दीपक कुमार तिवारी

पटना/गया। बिहार के गया ज़िले में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां एक साल के बच्चे ने खिलौना समझकर सांप को मुंह में डालकर चबा डाला, जिससे सांप की मौत हो गई। गनीमत रही कि सांप जहरीला नहीं था, जिससे बच्चे की जान बच गयी। यह घटना गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव की है। जानकारी के अनुसार, घटना बीते शनिवार की है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव के रहने वाले राकेश कुमार का एक साल का बेटा रियांश कुमार घर की छत पर खेल रहा था। तभी वहां एक लगभग तीन फीट लंबा सांप रेंगता हुआ आ गया। बच्चे ने उसे खिलौना समझकर खेलना शुरू कर दिया। बच्चा खेलते-खेलते सांप को मुंह में लेकर चबाने लगा।
इसी दौरान बच्चे की मां वहां से गुजरी तो यह देखकर उसके होश उड़ गए। बच्चे के मुंह में सांप देखकर वह घबरा गई और दौड़कर उसके पास पहुंची। उन्होंने सांप को बच्चे के मुंह से निकाला। तब तक बच्चे ने सांप को बीच से चबा डाला था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। घबराई हुई मां बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे ने जिस सांप को चबाया था, वह जहरीला नहीं था। इसलिए बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ।
बच्चे की मां ने बताया कि बच्चा छत पर खेल रहा था। मैंने अचानक देखा कि वो सांप को मुंह में रखकर चबा रहा है। दौड़कर मैंने सांप को उसके मुंह से निकाल कर फेंक दिया। बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया। सांप की मौत हो गई थी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गयी है। गांव वालों ने बताया कि बच्चे ने जिस सांप को मुंह में लिया था, वह तेलिया सांप था। यह केंचुआ की तरह दिखता है और इसमें जहर नहीं होता है। यह बच्चे की खुशकिस्मती थी कि सांप जहरीला नहीं था, वरना एक बड़ी घटना घट सकती थी।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

     झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को विधायक के टूटने का डर?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
     झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को विधायक के टूटने का डर?