‘Stop Hate, Save Constitution’ Campaign : छिंदवाड़ा के ग्राम बोहना खेड़ी से 2 अक्टूबर को शुरू हुई पदयात्रा

‘Stop Hate, Save Constitution’ campaign : पेंच व्यपवर्तन परियोजना प्रभावित किसानों के संपूर्ण पुनर्वास और मुआवजे को लेकर की हुई पदयात्रा, सरदार सरोवर परियोजना की तर्ज पर मुआवज़ा दे सरकार
एड. आराधना भार्गव

किसान संघर्ष समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष एड. आराधना भार्गव ने बताया कि देश भर के सभी जिलों में 2 अक्टूबर से 10 दिसंबर के बीच ‘नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ’ अभियान के तहत 75 किलोमीटर की पदयात्रा की जा रही है।
यात्रा के प्रथम दिन ग्राम बोहना खैरि, ककई, विलवा, जम्होडी में यात्रा संपन्न हुई जिसमे भारी संख्या में किसानों के साथ साथ महिलाओं व युवाओं ने भी भाग लिया और यात्रा को सफल बनाया और पुनर्वास और रोज़गार के माँग यात्रा के माध्यम से की गई |

उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में 7 दिवसीय पदयात्रा 2 अक्टूबर से ग्राम बोहना खेड़ी से शुरू होकर
ककई, विलवा, जम्होडी भुतेड़ा-1, भुतेड़ा-2, माचागोरा, बाम्हनवाड़ा, मुआर, कलकोटी, देवरी, केवलारी, मड़ुवा, हिवरखेड़ी, धनोरा, बारह बहीयारी , चौसरा, थावरी टेका, डागावानी पिपरिया, कर्वे पिपरीया,, भूला मोहगांव, सिहोरा, खखरा चौरई, सिंगोड़ी, राजा खोह ढ़ाना, परियोजना से प्रभावित किसानों के पूर्ण विस्थापन की मांग की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने पेंच व्यपवर्तन परियोजना को लेकर नोटिस देकर राज्य सरकार से यह पूछा था कि प्रभावित किसानों का किस तरह का पुनर्वास किया गया तथा परियोजना हेतु काटे गए पेड़ों की भरपाई किस तरह की गई ?

एडवोकेट आराधना भार्गव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया गया है तथा पुनर्वास और पर्यावरण संबंधी गलत जानकारी दी गई है ।

उन्होंने बताया कि गांधीजी पर्यावरण को बिना नष्ट किए विकास की जो नीति देश में लागू करना चाहते थे उस पर केंद्र और राज्य सरकारों ने ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते पर्यावरण संकट पूरी मानवता के लिए संकट बन चुका है।
एड. आराधना भार्गव ने कहा कि किसान संघर्ष समिति, प्रदेश भर में समूह विशेष के खिलाफ नफरत फैलाए जाने के खिलाफ रोक लगाना चाहती है ताकि प्रदेश के नागरिक शांति और सद्भाव के साथ रह सकें तथा विकास का रास्ता प्रशस्त हो सके।
उन्होंने कहा कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना के प्रभावित किसानों को संपूर्ण मुआवजा नही मिला है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों के परिवार बड़े पैमाने पर बेरोजगारी से जूझ रहे हैं इसलिए किसान संघर्ष समिति प्रभावित किसानों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से पदयात्रा कर रही है।

  • Related Posts

    सोशलिस्ट स्टूडेंट्स यूनियन लखनऊ वि.वि. के छात्रों के धरने के समर्थन में
    • TN15TN15
    • July 22, 2026

    वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में 39-96 प्रतिशत…

    Continue reading
    कमिश्नरी रीवा में सोनम वांगचुक के अलोकतांत्रिक हिरासत के विरोध में धरना
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

    रीवा। देश के प्रसिद्ध शिक्षा व्यवस्था सुधारक पर्यावरणविद्…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी

    • By TN15
    • July 23, 2026
    दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी

    PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- ‘Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है’

    • By TN15
    • July 23, 2026
    PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- ‘Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है’

    ‘अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो…’, अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

    • By TN15
    • July 23, 2026
    ‘अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो…’, अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

    दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- ‘अगर लंच के समय तक…’

    • By TN15
    • July 23, 2026
    दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- ‘अगर लंच के समय तक…’

    अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त

    • By TN15
    • July 22, 2026
    अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त

    दिल्ली सीजेपी आंदोलन ने बनाई विशेष पहचान!

    • By TN15
    • July 22, 2026
    दिल्ली सीजेपी आंदोलन ने बनाई विशेष पहचान!