अभी भी झोल है चाचा-भतीजे के मिलने में!

सी.एस. राजपूत 
ले ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा से गठबंधन होने की बात कर दीवाली के त्यौहार पर राजनीतिक गलियों में हलचल पैदा कर दी हो पर अखिलेश यादव की कार्यशैली और शिवपाल यादव की अपेक्षा के चलते चाचा भतीजे के मिलने में अभी झोल है। अखिलेश यादव अपने चाचा की पार्टी को ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं होंगे और शिवपाल यादव ने पार्टी के बहुत नेताओं को टिकट देने का वादा कर रखा है। वैसे भी ओवैसी और चंदशेखर आजाद से गठबंधन होने की चर्चा ने शिवपाल यादव के वजूद को फिर से मुख्यधारा में ला दिया था। भले ही शिवपाल यादव बार बार सपा से गठबंधन की बात कर रह हैं पर वह भी जानते हैं कि सपा से गठबंधन होते ही उनकी पार्टी सपा की डमी पार्टी साबित हो जाएगी। दरअसल अखिलेश यादव शिवपाल यादव की सपा के संगठन पर पकड़ की वजह से चाचा से राजनीतिक असुरक्षा की भावना पाले बैठे हैं। उनको लगता है कि प्रसपा के मजबूत होने पर पुराने नेताओं का शिवपाल यादव की ओर रुझान हो सकता है।  इसलिए वह शिवपाल को मजबूत होते नहीं देख सकते हैं। यह बात शिवपाल यादव अच्छी तरह समझते हैं। वैसे भी जिस भाई मुलायम सिंह यादव पर शिवपाल यादव ने आँख मूंद कर भरोशा किया और पार्टी भी बनवाई वही भाई फिर से सपा की पैरवी करने लगे। उधर शिवपाल के बेटा जो कि प्रसपा का महासचिव भी है राजनीतिक महत्वांक्षा पाले हुए है। उसे लगता है कि जिस पार्टी पर उनके पिता का अधिकार था उसे उनके ताऊ मुलायम सिंह यादव ने एक रणनीति के तहत अपने बेटे अखिलेश यादव को सौंप दिया।
भले ही अखिलेश यादव शिवपाल यादव की पार्टी में सम्मान देने की बात कर रहे हों पर अपने मुख्यमंत्री काल में वह उन्हें और उनके समर्थकों को अपमानित कर चुके हैं। यह बात शिवपाल पाल यादव अभी भूले नहीं हैं। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास होगा कि शिवपाल यादव अपने भतीजे से न मिल पाएं। वैसे भी शिवपाल यादव योगी आदित्यनाथ की कई बार प्रशंसा  कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से बंगला खाली कराकर शिवपाल यादव को दे दिया था। हालांकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव ने हाल के दिनों में कहा था कि वह 2022 के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठजोड़ करना पसंद करेंगे। मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे की पत्नी अपर्णा यादव भी शिवपाल यादव के साथ मानी जाती हैं। वह कई बार कह चुकी हैं कि शिवपाल यादव के समाजवादी पार्टी के लिए पुलिस से थप्पड़ खाने की बात कर चुकी हैं। मतलब वह अभी भी शिवपाल यादव को सपा से जोड़कर देखती हैं।
दरअसल 2017 विधानसभा चुनाव ने पहले पारिवारिक विवाद और सत्ता के संघर्ष में दोनों चाचा-भतीजे अलग हो गए थे। अखिलेश यादव के पास जहां समाजवादी पार्टी रह गई थी, तो वहीं शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नेताजी के जन्मदिन 22 नवम्बर को कुछ नया हो जाये।

Related Posts

दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

युवाओं नहीं बल्कि अपनी अपनी पार्टियों के लिए…

Continue reading
1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

प्रोफेसर राजकुमार जैन दिल्ली के सोशलिस्ट बड़ी शिद्दत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • August 12, 2026
किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

  • By TN15
  • August 12, 2026
‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप