फिर भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे मनीष सिसोदिया!

चरण सिंह
दिल्ली आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल मे बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही तरह तरह की चर्चा होनी शुरू हो गई है। दिल्ली में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि मनीष सिसोदिया जेल से छूटते ही मुख्यमंत्री बन जाएंगे। मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने को केजरीवाल के लिए दिक्कत भरा माना जा रहा है। मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आकर पार्टी संभालने की सोच रहे हैं या फिर यह सोच रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे। वह अपनी गलतफहमी दूर कर लें। पार्टी भी जेल से अरविंद केजरीवाल चलाएंगे और मुख्यमंत्री भी वही रहेंगे। जैसे संजय सिंह को बाहर आने के बाद भी ज्यादा तवज्जो नहीं मिली ऐसे ही मनीष सिसोदिया को भी ज्यादा भाव नहीं मिलने जा रहे हैं। हो सकता है कि उन्हें फिर से उप मुख्यमंत्री बना दिया जाए पर मुख्यमंत्री तो केजरीवाल किसी भी हालत में नहीं बनाने जा रहे हैं।
दरअसल केजरीवाल को सबसे अधिक खतरा तो मनीष सिसोदिया से ही है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जिस तरह से मनीष सिसोदिया ने सुधार किया उससे उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा था। वैसे भी केजरीवाल को जब गिरफ्तार किया गया तो उन्होंने अदालत में कहा था कि यह विभाग तो मनीष सिसोदिया देख रहे थे, वह ही जानें। मतलब केजरीवाल भी जानते हैं कि मनीष सिसोदिया को यदि मुख्यमंत्री बना दिया गया तो भाजपा भी बड़ा खेल कर सकती है। केजरीवाल को अंदेशा है कि बीजेपी की ठाकुर लॉबी मनीष सिसोदिया को अपने विश्वास में ले सकती है। वैसे भी सरकार स्तर से मनीष सिसोदिया को जेल से बाहर निकालने के प्रयास इस स्तर पर नहीं हुए, जितने कि केजरीवाल के लिए हो रहे हैं। इसमें दो राय नहीं कि दिल्ली की आबकारी नीति का मामला अरविंद केजरीवाल टीम के लिए एक आफत बनकर रह गया है। इस मामले में जहां मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी इस मामले में जेल में बंद रहे। वह भी जमानत पर हैं। ऐसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मामले में जेल में बंद हैं। तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें जमानत नहीं मिल पा रही है।
दरअसल मनीष सिसोदिया को सुप्रीम ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी। मनीष सिसोदिया को यह जमानत १७ महीने बाद मिली है। जमानत देते समय सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें भी मनीष सिसोदिया के सामने रखी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के वकील से कहा है कि हम जमानत तो दे रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ अहम बातों का ख्याल रखना हेागा। मनीष सिसोदिया जेल से बाहर रहते हुए इस मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। साथ वह किसी भी गवाह को भी प्रभावित करने की कोशिश भी नहीं करेंगे। मनीष सिसोदिया देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना होगा। हर सोमवार को पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाने के लिए आना होगा।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया