लाठी-डंडे और पानी की बौछारों का नहीं पड़ेगा असर, जारी  रहेगा जंतर मंतर पर आंदोलन : राधेश्याम 

सहारा पीड़ितों ने कहा-भुगतान लेकर ही घर लौटेंगे

पीड़ितों की लड़ाई लड़ने के लिए मोर्चे के प्रतिबद्धता की बात कही पदाधिकारियों ने

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर चल रहे सहारा के खिलाफ आंदोलन में पुलिस की सख्ती के बाद राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राधेश्याम सोनी ने कहा है कि सहारा इंडिया व अन्य चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जो जंतर मंतर पर आंदोलन चल रहा है वह लगातार जारी रहेगा। उनका कहना है कि चाहे पुलिस लाठी मारे, चाहे पानी के फव्वारे का इस्तेमाल करे पर उन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला नहीं है। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस उनके जज्बे को कम नहीं कर सकती है। हम लोगों ने मन में ठान लिया है कि हर हाल में भुगतान कराकर रहेंगे। उनका कहना है कि राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाध्यक्ष राजू लाल श्रीवास्तव  का कहना है जो भुगतान की स्थिति पूरे देश में बिगड़ी हुई है। पुलिस के बल पर जो लाठीचार्ज कर रहा है।  इससे  हमारे पीड़ित जमाकर्ता जरा सा भी निराश न हों।  पूरा मोर्चा उन पीड़ित जमाकर्ता और कार्यकर्ता के साथ जी जान से लगा है।  जनपद संत कबीर नगर के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता और वह रामकिशुन गोड़ का कहना है कि हम अपना भुगतान ले करके ही दम लेंगे। उन लोगों के साथ आए हुए तमाम साथी कर संदीप राय उमेश चंद निषाद आज तमाम हजारों कार्यकर्ताओं ने भुगतान लेने की कसम खाकर कहा कि भुगतान की स्थिति को स्पष्ट करा करके ही दम लिया जाएगा।  राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने जैसे ही सुना कि कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है। तो वह अपने दल बल के साथ दिल्ली के लिए राजस्थान से तुरंत रवाना हो गए।
आंदोलित कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सरकार और सुब्रत राय की मिलीभगत है जो पूरे देश का पैसा फंसा कर के रखा है।
उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आरिफ खान का कहना है लड़ाई को अंतिम रूप दिया जाएगा। भुगतान जब तक हमारा नहीं हो जाएगा तब तक यहीं पर डटे रहेंगे।  दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह का कहना है कि दिल्ली में आए तमाम प्रदेशों से सभी सम्मानित कार्यकर्ता और जमाकर्ता का जो भी रहने खाने-पीने का खर्च आएगा, वह उनकी ओर से वहन किया जयेगा।  राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी वह सम्मानित सदस्यों का कहना है देश में जो भी भुगतान की स्थिति है फंसी हुई है इसकी लड़ाई हमें चाहे भीख मांग कर लड़ना पड़ेगा, लेकिन इस लड़ाई को हम सफल बनाएंगे और एक-एक पैसा सहारा से हम लोग दिला कर ही दम लेंगे। मोर्चा पूरे देश के सम्मानित व पीड़ित जमा करता व कार्यकताओं से आवाहन करता है, इसके लिए चाहे हम को जेल में रहना पड़ेगा चाहे देश के विभिन्न कोनों में भीख मांगनी पड़ेगी हमारे खून का एक कतरा भुगतान दिला कर रहेगा। यह मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का कहना है और हम सभी को विश्वास दिलाते हैं भुगतान होकर रहेगा आप सभी लोग विश्वास में रहे अपने-अपने रसीद और बांड को बड़े ही जोर जतन से रखें कोई कहीं गायब न करें वही। इससे सहारा श्री वह इनके संरक्षण दाता सदमे में आ गए हैं उनको लगने लगा है कहीं हमारी सरकार को सहारा मुद्दा न ले।   मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद दिवाकर  का कहना है कि देश में अगर धारा 370 हट सकती है, बरसों पुराना राम मंदिर मुद्दा खत्म हो सकता है। देश में लाए गए तीन किसी काले कानून वापस हो सकते हैं तो हमारा भुगतान क्यों नहीं हो सकता है। हमारी सरकार इस मामले को लेकर के एकदम सोई हुई है, अगर केंद्र सरकार चाहे ले तो यह भुगतान 10 दिन के अंदर हो सकता है। क्रमिक अनशन को बल प्रयोग कर हटाना यह मूल अधिकारों का हनन है।
  • Related Posts

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

    Continue reading
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’