एसटीएफ और पुलिस ने की कार्रवाई, मामला दर्ज

मोतिहारी । संवाददाता।

पुलिस ने विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपए के इनामी अपराधी रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया कि कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के कांड संख्या 203/24 के लूटकांड में नामजद रूपेश कुमार पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसे लेकर लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर में छापेमारी की गई। एसटीएफ की मदद से पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी