बिनु सत्संग विवेक न होई: छोटे बापू

 

वैशाली (गोरौल)।
“कोई कितना भी ज्ञानी, धनी या बलवान क्यों न हो, यदि वह सत्संग से वंचित है तो उसके जीवन में सच्चा सुधार नहीं हो सकता।” यह उद्गार अयोध्या से आए प्रसिद्ध कथा वाचक छोटे बापू जी महाराज ने चैनपुर स्थित सर्व मनोकामना सिद्ध संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भगवत कथा के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा, “सत्संग ही वह माध्यम है जिससे मनुष्य को अपने ज्ञान, धन और बल का सही उपयोग करना आता है। ‘बिनु सत्संग विवेक न होई’ यह केवल एक पंक्ति नहीं, बल्कि जीवन की सच्चाई है।”

छोटे बापू जी महाराज ने जीवन में उन्नति के लिए माता-पिता एवं गुरुजनों की बातों को शिरोधार्य करने की सीख दी। उन्होंने राजा परीक्षित के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि परीक्षित ने धर्म और पृथ्वी (गाय व बछड़ा) के संवाद को सुनकर कलयुग के प्रभाव से उनकी रक्षा का संकल्प लिया था।

उन्होंने बताया कि कलयुग का वास जुए, मदिरा, वेश्यावृत्ति और हिंसा वाले स्थानों में होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसे स्थानों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “जहां अधर्म व अनीति से अर्जित धन होता है, वहां कलयुग का प्रभाव स्वतः होता है। अतः धर्मानुसार आचरण व धनार्जन ही सच्चे सुख का मार्ग है।”

कथा में अयोध्या से आए व्यास सियाराम दास जी महाराज एवं मध्यप्रदेश दतिया से आए रमा शंकर मिश्र ने भी कलयुग के प्रभाव और धार्मिक जीवन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। धार्मिक वातावरण में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया