‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए राज्यों को ‘आत्मनिर्भर’ होने की जरूरत : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि अगर हमें भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाना है, तो राज्यों को पहले ‘आत्मनिर्भर’ बनना होगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड के प्रकोप के दौरान ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया और मेरी सरकार ने मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक रोडमैप तैयार किया।”

चौहान ने ‘आत्मनिर्भर भारत बनाने में राज्यों की भूमिका’ पर नई दिल्ली में आयोजित राज्य नीति सम्मेलन में अपने वर्चुअल संबोधन में एक आत्मनिर्भर राज्य के लिए चार महत्वपूर्ण स्तंभों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एक आत्मनिर्भर राज्य के लिए चार स्तंभों – बुनियादी ढांचा, सुशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा, और अर्थव्यवस्था और रोजगार – को मजबूत करने की जरूरत है।

चौहान ने कहा, “जब भी हम अर्थव्यवस्था और रोजगार के बारे में बात करते हैं, तो पहले दो स्तंभ – बुनियादी ढांचा और सुशासन – अधिक महत्व रखते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने नर्मदा एक्सप्रेसवे विकसित किया है जो राज्य की जीवन रेखा है।”

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश युवाओं में कौशल विकास के दो महत्वपूर्ण लक्ष्य नौकरी चाहने वाले के स्थान पर रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में कार्य कर रहा है और दूसरा मध्यप्रदेश को निवेश के लिए राज्य के रूप में विकसित करना है

Related Posts

माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

Continue reading
किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?