हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष का बयान- मस्जिदों के लाउडस्पीकर उतार लो, वरना हम वहां घुस कर उतार देंगे

गाजियाबाद से हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी का मस्जिद पर से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर एक विवादित बयान वायरल हो रहा है।

द न्यूज 15 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है। इस बीच गाजियाबाद से हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। वायरल वीडियो में आयुष अपने साथियों के साथ कुछ लोगों को संबोधित कर रहे हैं। वहां खड़े लोग मोबाइल से उनका वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।आयुष ने विवादित बयान देते हुए कहा, “मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतार लो, नहीं तो हिन्दू युवा वाहिनी मस्जिदों में घुसकर लाउडस्पीकर उतारने का काम करेगी।” जानकारी के अनुसार मामले में उनके खिलाफ मुरादनगर ठाने में केस दर्ज किया गया है। मामला गुरुवार शाम का बताया जा रहा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मुरादनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने जुलूस निकाला था। आयुष ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास हिंदू वाहिनी के कार्यालय पर लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
नंद किशोर दूसरी बार विधायक निर्वाचित होने के बाद नगर पालिका के सभासद, कर्मचारियों व अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस वाले ऐसे गलत काम करने वालों के साथ मिलकर काम करते हैं। वे यहां से बिस्तर बांधकर भाज जाएंगे। उन्होंने कहा ‘ना अली, ना बाहुबली, लेनी में सिर्फ बजरंगबली’। चुनाव के दौरान यह नारा काफी चर्चा में था।

Related Posts

योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!