सपा का दस सूत्री संकल्प, सत्ता में आए तो युवाओं को लैपटॉप, और किसानो को ब्याज मुक्त कर्ज होगा जारी

द न्यूज़ 15
उत्तर प्रदेश। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने अपना 10 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें सपा ने कहा कि सरकार बनने पर इन संकल्पों को पूरा किया जाएगा। इन संकल्पों को चुनावी घोषणा पत्र में भी जारी किया जाएगा। इसमें यह भी कहा गया है कि सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

किसानो के लिए विशेष, प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए फॉर्मर रिवाल्विंग फंड बनाया जाएगा। किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

यह भी कहा गया है, कि समाजवादी पेंशन योजना को फिर शुरू किया जाएगा। जिसके तहत 18,000 प्रति वर्ष गरीब वृद्धों, जरूरत मंद महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा। 2012-17 तक हमने 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन दी है। बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।

नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा, सपा सरकार में हमने 18 लाख लैपटॉप बांटे थे। सपा सरकार बनने पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और उनके सम्मान में किसान स्मारक बनाया जाएगा। सांड के हमले में मारे जाने वाले लोग जिसमें अधिकतर ग्रामीण, किसान होते हैं उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

आईटी के क्षेत्र में 22 लाख रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू किया जाएगा। नगर स्तर पर अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों को ‘नगर भारती’ सम्मान दिया जाएगा।

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया