तेज रफ्तार बाइक ठेला चालक को ठोकर मारते हुए हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल

 मो. अंजुम आलम

जमुई । जमुई पुलिस लाइन के पास रविवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ठेला चालक को ठोकर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और ठेला चालक बुरी तरह घायल हो गया।घटना की जानकारी होने के बाद घायल ठेला चालक को परिजन द्वारा एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बाइक सवार घायल एक युवक को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। सदर अस्पताल में इलाजरत ठेला चालक की पहचान मलयपुर निवासी मुन्ना साह के रूप में हुई है, जबकि बाइक सवार घायल युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि ठेला चालक मुन्ना साह हमेशा की तरह रविवार की देर शाम भी सब्जी बेचकर ठेला से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ठेला चालक को जोरदार ठोकर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक और ठेला चालक यानि कुल दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं घायलों में ठेला चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश