बेंगलुरु में तेज रफ्तार बेंज कार ने दूसरे वाहन को टक्कर मारी, 1 की मौत, 7 घायल

बेंगलुरु, बेंगलुरु में मंगलवार को तेज रफ्तार बेंज कार के दूसरी कार से टकरा जाने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य सात घायल हो गए। घटना हलासुरु ट्रैफिक थाने की सीमा की है। मृतक की पहचान असम के हरि महंत के रूप में हुई और वह 10 साल से एक पब में काम करता था। वह टक्कर मारने वाली कार में यात्रा कर रहा था।

इस हादसे में बेंज कार का चालक सुवीद गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर 80 फीट रोड के पास चन्नासांद्रा में तेज रफ्तार बेंज कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर मारने वाली कार ने दो ऑटो और एक मिनी लॉरी को टक्कर मार दी।

हादसे में दो कारें और ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बेंज कार नंदिता चौधरी की थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें साफ तौर पर बेंज कार चालक ‘ओवरस्पीडिंग’ करता दिख रहा है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक