प्रशांत क‍िशोर के साथ कांग्रेस की कुट्टी की अटकलें!

प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी सुनील कानुगोलू अब कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे। गांधी परिवार के साथ मीटिंग के बाद उन्हें ये काम सौंपा गया है।

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से ही तैयारियों में जुटी दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार अब प्रशांत किशोर के एक पूर्व सहयोगी के साथ कांग्रेस की डील फाइनल हो गई है। इस डील के साथ ही कांग्रेस के प्रशांत किशोर के साथ लगभग सारे संबंध भी खत्म होने की अटकलें हैं।

बताया जा रहा है कि प्रशांत के पूर्व सहयोगी सुनील कानुगोलू को 2023 से कांग्रेस के अभियान की योजना बनाने का काम सौंपा गया है। इसकी शुरुआत अगले साल होने वाले राज्यों के चुनावों से होगी। इसके साथ ही एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए निर्णय ‘उचित समय में’ लिया जाएगा।

कानुगोलू तब प्रशांत किशोर के साथ थे, जब 2014 में वो नरेंद्र मोदी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे थे। तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और प्रशांत के चुनावी प्रबंधन के बाद पीएम बने थे। इसके बाद प्रशांत किशोर, पीएम मोदी और भाजपा दोनों से अलग हो गए और कांग्रेस समेत कई क्षेत्रीय पार्टियों के साथ काम किया। प्रशांत किशोर के सहयोगी के रूप में कानुगोलू ने पूर्व में भाजपा, द्रमुक, अन्नाद्रमुक और अकाली दल के साथ काम किया था।

प्रशांत क‍िशोर ने 70 बार मुझसे म‍िल कर कहा- कांग्रेस में आइए- नवजोत स‍िंंह सिद्धू का दावा
सूत्रों के अनुसार सुनील कानुगोलू की मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ हो चुकी है। इसी के बाद उन्हें कांग्रेस के चुनावी प्रबंधन का कार्यभार सौंपा गया है। हालांकि सुनील पहले इसके लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि वो पंजाब में कांग्रेस के विरोधी अकाली दल के साथ काम कर रहे थे, हालांकि बाद में कांग्रेस के साथ काम करने के लिए तैयार हो गए। बता दें कि पहले प्रशांत किशोर ही कांग्रेस के साथ काम करने वाले थे। इसके लिए गांधी परिवार तैयार भी हो चुका था। खबर आई कि प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बीच में बात बिगड़ गई और प्रशांत, कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद सुनील से कांग्रेस ने बात की और उन्हें अपनी रणनीति का काम सौंप दिया।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी