योगी का शपथ ग्रहण के चलते उत्तर प्रदेश के हजारों मंदिरों में हो रही विशेष पूजा-अर्चना 

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ दोबारा से  मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण होने जा रहा है। इससे पहले गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से लेकर वाराणसी और प्रदेश के दूसरे मंदिरों में भाजपा समर्थक विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को सरकार बनाने का न्योता दिया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देश भर के गणमान्य मेहमानों के अलावा 70 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में मंदिरों में लोक कल्याण की कामना के साथ हवन पूजन करके कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकले हैं। शपथ ग्रहण का यह आयोजन राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिलों से मिल रही खबरों के अनुसार शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार की सुबह 8 से 9 बजे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भर के मंदिरों में जाकर लोक कल्‍याण के लिए पूजा अर्चना की। भाजपा के सांगठनिक 27 हजार शक्ति केंद्रों के स्‍तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी।योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी महाराज जी ने विशेष पूजा और आरती की। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में आदित्यनाथ के सुयशपूर्ण कार्यकाल की कामना की। वाराणसी से मिली खबर के मुताबिक योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले वाराणसी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर सरकार के लिए आशीर्वाद मांगा। शपथ ग्रहण समारोह में रवाना होने पूर्व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने भी वाराणसी के परेड कोठी स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना कर योगी सरकार के लिए आशीर्वाद मांगा है। नमामि गंगे के पदाधिकारियों ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ मां गंगा का दूध से अभिषेक कर आरती उतारी। नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया , ” हमने मां गंगा की आरती कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के उत्तम भविष्य के लिए प्रार्थना की।”वाराणसी के भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि वाराणसी के लगभग 2000 से अधिक पदाधिकारी लखनऊ में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए बसों और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। समारोह में प्रदेश भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रमुख नेताओं, लेखक, साहित्यकार, चिकित्सक,अभियंता और धार्मिक मठ-मंदिरों के साधु-संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश भर के प्रमुख साधु संतों को भी आमंत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई प्रमुख उद्योगपति शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

Related Posts

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

Continue reading
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’