Noida News : मीजल्स-रूबेला से बचाव को चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान, घर-घर सर्वे कर खोजे जाएंगे एमआर से वंचित

पांच वर्ष तक के बच्चे सर्वे के लिए आशा-एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण जनवरी, फरवरी और मार्च में चलेगा अभियान, तैयारियां शुरू 

नोएडा। खसरा और रूबेला (एमआर) से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी, फरवरी और मार्च में तीन चरणों में पांच वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स रूबेला (एमआर) के दो टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने दी।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबैद ने बताया- शासन के निर्देश पर नौ से 20 जनवरी, 2023 तक विशेष टीकाकरण अभियान का प्रथम चक्र चलेगा। द्वितीय चक्र 13 से 24 फरवरी, 2023 और तृतीय चक्र 13 से 24 मार्च, 2023 तक संपन्न होगा। इससे पहले टीकाकरण के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आशा-एएनएम घर-घर जाकर सर्वे के बाद एमआर वैक्सीन से वंचित पांच वर्ष तक के बच्चों की ड्यू  लिस्ट तैयार करेंगी। ब्लॉक स्तर पर आशा-एएनएम को सर्वे के ल‌िए प्रशिक्षण दिया गया जा चुका है। डॉ. उबैद ने बताया – खसरा से बचाव के लिए अब पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कर टीकाकरण से छूटे पांच वर्ष तक के बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद माइक्रो प्लान तैयार कर जनवरी, फरवरी और मार्च में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। खसरा से बचाव के लिए मीजल्स-रूबेला (एमआर) विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष की तर्ज पर चलेगा। बच्चों को खसरा होने का खतरा ज्यादा रहता है।डा. उबैद  ने बताया -19 से 24 दिसंबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम और ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक सर्वे का वैलिडेशन करेंगे। पूरा डेटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए राज्य स्तर पर प्रतिरक्षा अधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह में ब्लॉक व जनपद स्तर पर टास्क फोर्स एवं अंतर्विभागीय बैठक होगी।प्रवासी लोंगों के नियमित टीकाकरण में आती है दिक्कतडा. उबैद का कहना है कि विभाग की पूरी कोशिश होती है कि कोई भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रह जाए, लेकिन इस कार्य में प्रवासी लोगों खासतौर पर श्रमिक वर्ग के साथ दिक्कत आती है। कई बार देखा गया है कि इन लोगों के बच्चों को पहला टीका तो समय पर लग जाता है लेकिन जब दूसरे टीके का समय आया तो परिवार वह जगह छोड़ कर कहीं और चला गया होता है। इन लोगों को खोज पाना मुश्किल होता है। कई बार तो यह शहर छोड़कर ही चले जाते हैं।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!