Special on Vasectomy Fortnight : आज ही शुरुआत करें, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें

पूरी तरह सुरक्षित व आसान है पुरुष नसबंदी, परिवार पूरा होने पर जरूर अपनाएं  : मुकेश कुमार शर्मा

शारीरिक बनावट के मुताबिक़ पुरुष नसबंदी बेहद सरल और पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें महज कुछ मिनट लगते हैं। नसबंदी के दो-तीन दिन बाद पुरुष अपने काम पर भी आराम से जा सकते हैं। इसलिए पुरुष यह न सोचें कि परिवार नियोजन या परिवार की सेहत का ख्याल रखना सिर्फ और सिर्फ महिलाओं का काम है। इसमें वह भी बराबर की जिम्मेदारी निभाएं और महिलाओं व बच्चों को स्वस्थ व खुशहाल बनाने में भागीदार बनें। समुदाय तक इस सन्देश को पहुँचाने और परिवार कल्याण कार्यक्रमों में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ही 21 नवम्बर से चार दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवारा मनाया जा रहा है। इस पखवारे की थीम है- “आज ही शुरुआत करें, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें।“

पुरुष नसबंदी पखवारा दो चरणों में मनाया जाएगा। पहले चरण में 21 से 27 नवम्बर तक जनजागरूकता, तैयारियों और लाभार्थियों को चिन्हित करने (मोबिलाइजेशन चरण) पर जोर रहेगा और दूसरे चरण में 28 नवम्बर से चार दिसम्बर तक सेवा प्रदायगी चरण के तहत पुरुष नसबंदी की सेवा विशेष तौर पर प्रदान की जाएगी। इसके लिए जनपद से लेकर ब्लाक स्तर तक हर जरूरी प्रबंध किए गए हैं। अभियान के तहत जन-जन तक यह सन्देश पहुँचाया जा रहा है कि नवविवाहित को पहले बच्चे की योजना शादी के कम से कम दो साल बाद ही बनानी चाहिए ताकि इस दौरान पति-पत्नी एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकें और बच्चे के बेहतर लालन-पालन के लिए कुछ पूँजी भी जुटा लें। इसके अलावा मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिहाज से भी दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर अवश्य रखना चाहिए। उससे पहले दूसरे गर्भ को धारण करने योग्य महिला का शरीर नहीं बन पाता और पहले बच्चे के उचित पोषण और स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सरकार ने गर्भनिरोधक साधनों की बास्केट यानि “बास्केट ऑफ़ च्वाइस” का प्रबंध किया है, जिससे अपने मनमुताबिक़ साधन चुनकर अपनी सुविधा के हिसाब से परिवार का प्लान बड़ी आसानी से कर सकते हैं। बास्केट ऑफ़ च्वाइस की मौजूदगी के बाद भी अनचाहे गर्भधारण की स्थिति किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं प्रतीत होती। इसके अलावा जल्दी-जल्दी गर्भधारण करना मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं होता। इस तरह गर्भ निरोधक साधनों को अपनाकर जहाँ महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है वहीँ मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को भी कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन किट (कंडोम बॉक्स) की भी व्यवस्था की गयी है ताकि पुरुषों को बिना झिझक वहां से कंडोम या अन्य परिवार नियोजन के साधन प्राप्त करने में आसानी हो। इसमें कंडोम के साथ प्रेगनेंसी चेकअप किट और आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों को भी शामिल किया गया है।

पखवारे के तहत पहले चरण में अभियान के प्रभावी समन्वय के लिए सेवा प्रदाताओं, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित सभी आवश्यक हितधारकों की पहचान कर उनके साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। उच्च प्रजनन दर वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर ही विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। परिवार नियोजन साधनों और पुरुष नसबंदी किट की उपलब्धता स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुनिश्चित करायी जाएगी। इसमें दूरदराज के क्षेत्रों का खास ख्याल रखा जाएगा। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को जरूरी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए जन प्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं और प्रभावशाली लोगों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, ब्रोशर के साथ ही डिजिटल सामग्री का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया के जरिये जरूरी सन्देश भी जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। पुरुष नसबंदी से जुड़ी भ्रामक धारणाओं और भ्रान्ति को भी प्रभावी तरीके से दूर किया जाएगा। इसमें सारथी वाहन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचकर फिल्मों या अन्य प्रचार सामग्रियों के माध्यम से भ्रांतियों को दूर करते हुए पुरुष नसबंदी के फायदे समुदाय को बताया जाएगा। सेवा प्रदायगी पखवारा यानि 28 नवम्बर से चार दिसम्बर से पहले से चिन्हित और पंजीकृत योग्य दम्पति को स्वास्थ्य इकाई तक लाना और सेवा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। ज्ञात हो कि पुरुष नसबंदी एक स्थायी गर्भनिरोधक विधि है। यह भ्रम पालना बिल्कुल निराधार है कि इससे किसी तरह की कमजोरी, नपुंसकता या यौन शक्ति में कमी आती है।

(लेखक पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल- इंडिया के एक्जेक्युटिव डायरेक्टर हैं)

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने