राजस्व संग्रहण में तेजी और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर

रामजी कुमार | समस्तीपुर।

समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन, राजस्व कार्य एवं भूमि उपलब्धता से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

राजस्व कार्यों की समीक्षा के क्रम में खारिज दाखिल, परिमार्जन, एवं ई-मापी से संबंधित मामलों के निष्पादन पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयसीमा में निष्पादन नहीं करने वाले अंचलाधिकारियों और भूमि सुधार उप समाहर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले की प्रदर्शन रैंकिंग बेहतर बनी रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों और भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त अधियाचना के आलोक में योजनाओं हेतु चिह्नित भूमि को एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं और इसकी प्रगति का प्रतिवेदन समय पर समर्पित करें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रियंका प्रियदर्शिनी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया