टीबी के रोगियों को खोजने के लिए विशेष अभियान 24 से

आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर पर चलेगा अभियान, विश्व क्षयरोग दिवस पर (24 मार्च को) जनपद में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों किया जाएगा टीबी के प्रति जागरूक

 
द न्यूज 15 
नोएडा। विश्व क्षयरोग दिवस 24 मार्च से क्षय (टीबी) रोगियों को खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान को आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर पर 21 दिन तक चलाया जाएगा। अभियान की जिम्मेदारी मुख्यरूप से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) संभालेंगे। विश्व क्षयरोग दिवस 24 मार्च को जनपद में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

जिला क्षयरोग अधिकारी डा. शिरीश जैन ने बताया- एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के बाद अब टीबी रोगियों को खोजने के लिए विश्व क्षयरोग दिवस 24 मार्च से जनपद में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। 21 दिन चलने वाले अभियान के लिए जनपद को 2700 सैंपल एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया जनपद में 38 आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इनके प्रभारियों को (सीएचओ) मुख्य रूप से जिम्मेदारी दी गयी है। शासन के निर्देशानुसार आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वे और स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान जो भी संभावित मरीज मिलेगा, उसके बलगम का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच में यदि टीबी होने की पुष्टि होती है तो उसका तुरंत उपचार शुरू कर दिया जाएगा। अभियान में स्क्रीनिंग और सर्वे की रिपोर्ट वह सीएचओ को सौंपेंगीं। इसके बाद सीएचओ ब्लाक स्तर पर रिपोर्ट देंगे, जहां से जिला मुख्यालय के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

डा. जैन ने बताया- अभियान के लिए आशा, सीएचओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।प्रशिक्षण  के दौरान उन्हें बताया गया कि घर-घर सर्वे कैसे करना है और सैंपल कलेक्शन किस तरह से और कितना करना है। सैंपल की पैकिंग और लैब तक भेजने के बारे में भी उन्हें बताया गया। उन्होंने बताया अभियान की गतिविधियां दो भागों में संचालित की जाएंगी। पहला घर-घर रोगी खोज, दूसरा शिविर लगाकर रोगी खोज अभियान चलेगा। घर-घर रोगी खोज अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर सर्वे करेंगी कि परिवार के किसी सदस्य को 15 दिन से अधिक खांसी, खांसी के साथ बलगम या खून आना, अचानक वजन कम होना या फिर बुखार रहने जैसी शिकायत तो नहीं है। यदि किसी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण होंगे तो उसके बलगम की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्र में तीन उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में का चयन कर वहां शिविर लगाएंगे और टीबी की जांच कराएंगे।

एसीएफ में मिले टीबी के 36 नये मरीज : जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया- शासन के निर्देश पर नौ से 22 मार्च तक चले एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के दौरान टीबी विभाग की टीम ने पूरे जनपद में टीबी संक्रमण के 36 नए मरीजों को खोजा है। सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। अभियान में 743 लोगों के स्पूटम (बलगम) की जांच की गयी।

Related Posts

इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading
‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
  • TN15TN15
  • June 29, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

  • By TN15
  • July 23, 2026
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

  • By TN15
  • July 23, 2026
मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

  • By TN15
  • July 23, 2026
‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

  • By TN15
  • July 23, 2026
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

  • By TN15
  • July 23, 2026
प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

  • By TN15
  • July 23, 2026
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल