जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दो अप्रैल से

15 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान, बीमारियों से बचाव को आशा–आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर देंगी दस्तक

द न्यूज 15 
नोएडा । संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनपद में दो अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जनपद में हर घर पर संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी साथ ही क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगी तथा क्षय रोग के लक्षण वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी।

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- दो अप्रैल से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 15 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित 11 विभागों का सहयोग रहेगा। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के निर्देशानुसार सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गयीं हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज-ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, उद्यान विभाग इस अभियान में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया-दस्तक अभियान में संक्रामक रोगों से संबंधित जागरूकता बढ़ाने, बचाव और उपचार संदेश के प्रसार में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह समुदाय को संवेदीकृत करने और संक्रामक रोगों से बचाने के लिए बेहतर व्यवहारों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार के रोगियों की सूची, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो आदि की सूची क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। मलेरिया अधिकारी ने बताया- संचारी रोग नियंत्रण माह में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी क्रम में ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी,ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इसी तरह स्कूल स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों के तहत शिक्षकों को अहम भूमिका निभानी है। वह अभिभावक-शिक्षक वाट्सएप  ग्रुप बनाकर कोविड 19 एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए संवेदीकृत करेंगे। इसके साथ ही सुरक्षित पीने का पानी, शौचालय का प्रयोग करने पर जोर देंगे और खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!