पिपला गांव के प्राथमिक विद्यालय में विशेष शिविर लगा 

द न्यूज 15 

बिजनौर। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई  के द्वारा प्राचार्या प्रो डॉ रश्मि शर्मा  की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ रवि धनकड़ के नेतृत्व में माय भारत के लिए “युवा एवं डिजिटल साक्षरता हेतु युवा” विषय वस्तु को ध्यान में रखते हुए सैदपुर वीरू उर्फ पीपला गांव के प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया। सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस में कार्यक्रम का विषय स्वच्छ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण रहा। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ रवि धनकड़  के द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो रश्मि शर्मा रावल, कार्यक्रम अधिकारी एवं सम्मानित शिक्षकों के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्यगीत प्रस्तुत कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। डॉ ओपी मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत 1969 में स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र को विकसित करने के प्राथमिक उद्देश्य से की गई थी। डॉ. एस. एल. पाल ने स्वयंसेवकों से पर्यावरण की सुरक्षा करने और ग्राम में जन जागरूकता को बढ़ाने के लिए कहा। प्रो. शोराज सिंह ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाते हुए  कहा कि हमें उम्मीद है सभी स्वयंसेवक इस शिविर में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन करेंगे, तत्पश्चात महाविद्यालय के मुख्य अनुशासी डॉ. एस एस कटियार जी ने स्वयंसेवकों को बताया कि रा. से. यो. एक बेहतर मंच है, जो स्वयंसेवकों को समाज सुधार और सेवाभाव का अवसर देता है और बताया कि मदर टेरेसा, आचार्य विनोबा भावे ने समाजसेवा से ही विश्व में सम्मान प्राप्त किया।

  • Related Posts

    आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का दांव! 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    रामपुर/लखनऊ। ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं…

    Continue reading
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    उत्तर प्रदेश चुनाव के चलते हर पार्टी अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें