Sonia Gandhi Hospitalized : सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Congress President Sonia Gandhi) को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी के चेस्ट में इंफेक्शन (Chest Infection) है और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा कि उन्हें बुखार आ रहा था, जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) ने सोनिया गांधी के भर्ती होने को लेकर एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इस बुलेटिन के अनुसार चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु (Arup Basu) और उनकी टीम सोनिया गांधी का इलाज कर रही है।

बता दें कि पिछले दो महीनों में सोनिया गांधी को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी अस्पताल में ऐसे समय पर भर्ती हुई हैं, जब राहुल गांधी लंदन दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बयान दिया जो विवादों में आ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और हम रक्षा में लगे हुए हैं।

5 जनवरी को सोनिया गांधी हुईं थीं भर्ती

बता दें कि इसके पहले 5 जनवरी को सोनिया गांधी की सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी सोनिया गांधी को चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर अजय स्वरूप की निगरानी में उनकी उनका इलाज चला था।

पिछली बार जब सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी, उस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थी। इससे पहले पिछले साल जून में भी सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    • By TN15
    • March 13, 2026
    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    • By TN15
    • March 13, 2026
    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया!