किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां फ्लाइट में जबरदस्त एयर टर्बुलेंस के कारण कई यात्री घायल हो गए। किसी के सिर में चोट आई है, तो किसी को कान में चोट लगी है। सभी घायल यात्रियों को IGI एयरपोर्ट से एंबुलेंस से हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है. एयर टर्बुलेंस से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आए हैं। कुछ वीडियो में देखा जा रहा है कि विमान अचानक से हिलने डुलने लगा. इससे बिना सीट बेल्ट वाले यात्रा हवा में उछल गए. इस तरह की तस्वीरें फ्लाइट के अंदर भयानक टर्बुलेंस का मंजर दिखा रही है।

 

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एक यात्री ने बताया, ‘फ्लाइट को उड़े हुए डेढ़ घंटा हो चुका था। सुबह का समय था. हम फ्लाइट के अंदर सो रहे थे। चलते-चलते फ्लाइट अचानक रुकी और मुड़ गई. यह 2-3 मिनट तक ऐसे ही चलती रही। 15-20 यात्री घायल हो गए। फ्लाइट में 100 से ज्यादा लोग थे. 70 से 80% लोग घायल हुए. हम एयर इंडिया के खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे।

 

यात्री ने बताया कि फ्लाइट पूरी घूम गई. इससे यात्रियों को गंभीर चोट आई है. कान का पर्दा भी फट गया है। इसके अलावा किसी का कंधे में चोट आई है। किसी का सिर फट गया। 15 से 20  यात्रियों को चोट आई है। वहीं, पूरे मामले पर डीजीसीए का बयान भी आया है. DGCA अधिकारी ने कहा, ‘एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान की ऊंचाई अचानक 300 फुट कम हो गई.  पायलट ने चालक दल के एक सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी है। एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के बीच हवा में असंतुलित होने की घटना की जांच की जा रही है।

 

 

 

अस्पताल ने जारी किया बयान, वसंत कुंज में भर्ती पैसेंजर्स

 

 

सभी घायल यात्रियों को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में एटमिट कराया गया है। अस्पताल का कहना है, ‘ताजा जानकारी के अनुसार 7 यात्री फोर्टिस फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजन ढाल पहुंचे हैं. उन्हें इमरजेंसी डिपार्टमेंट में एडमिट किया गया है। अस्पताल पहुंचते ही सभी मरीजों की तुरंत जांच की गई. बिना किसी देरी के इलाज शुरू कर दिया गया है. मरीजों की हालत स्थिर होने के बाद अस्पताल की तरफ से बेहतर तालमेल और संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए कोड येलो लागू किया गया है।

अस्पताल का कहना है, ‘हालत स्थिर होने के बाद मरीजों को जरूरी रेडियोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। अब उन्हें आगे की निगरानी और इलाज के लिए उनके संबंधित इनपेशेंट कमरों में भेजा जा रहा है। अस्पताल में एयर इंडिया की एक खास कॉर्डिनेशन टीम भी है. यह क्लिनिकल और एडमिनिस्ट्रेशन टीमों के साथ मिलकर मरीजों की देखभाल, कागजी कार्रवाई, लॉजिस्टिक्स और यात्रियों के परिवारों से बातचीत में मदद कर रही है. मेडिकल टीमें अभी हर मरीज की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए