तो क्या कांग्रेस में फिर मचने वाला है बड़ा घमासान… कमलनाथ के बाद अब MP कांग्रेस के आधे दर्जन नेता पहुंचे दिल्ली

इन दिनों राजनीति में हलचल काफी तेज है पूर्व सीएम कमलनाथ नकुलनाथ के अलावा कई विधायक पूर्व विधायक और कई स्थानीय नेताओं भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दिग्गज नेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि इनमें से तीन विधायक छिंदवाड़ा से हैं जबकि इस क्षेत्र से अन्य तीन विधायक दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद और वर्तमान में इस सीट से विधायक रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ, नकुलनाथ के अलावा कई विधायक, पूर्व विधायक और कई स्थानीय नेताओं भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दिग्गज नेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि इनमें से तीन विधायक छिंदवाड़ा से हैं, जबकि इस क्षेत्र से अन्य तीन विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। तभी से कमलनथ की नाराज होने कि आशंका नजर आ रही थी मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और नाथ के वफादार दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा में संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा में हार के बाद जिस तरह से कमलनाथ को राज्य इकाई प्रमुख के पद से हटाया गया, उससे वह आहत हैं। काफी समय से कमलनाथ और उनके काफी नेता दिल्ली में नजर आ रहे है। इस बात से अनुमान लगाया जा रहा था कि कमलनाथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया कि नाथ खेमे की ओर से 23 विधायकों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की जा रही है ताकि उन पर दल बदल विरोधी कानून लागू न हो। वहीं कमनलाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी बात को रखते हुए बोला कि उन्होंने कहा, “मैं लगातार कमलनाथ के संपर्क में हूं, पार्टी नेतृत्व भी उनके संपर्क में है। कमलनाथ ने (अपनी राजनीतिक यात्रा) कांग्रेस के साथ शुरू की थी और उन्हें इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे के रूप में जाना जाता है। इसलिए वो ऐसा बिलकुल नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्र में मंत्री के रूप में कार्य किया है, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं और सीएम भी रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि वह पार्टी छोड़ेंगे।”

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा