तो क्या आभार जताने शरद पवार से मिले हैं गौतम अडानी ?

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने जेपीसी जांच की मांग को दरकिनार कर अडानी की तारीफ की थी

ऐसे ही नहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हिडनबर्ग रिपोर्ट और लोकसभा में जेपीसी की मांग को लेकर गौतम अडानी का बचाव नहीं किया था ? जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी से अपनी दोस्ती निभा रहे हैं वैसे ही शरद पवार भी गौतम अडानी से अपनी दोस्ती निभा रहे हैं। दरअसल बुधवार को गौतम अडानी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके मुंबई स्थित बंगले पर मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग डेढ़ घंटे तक चली। शरद पवार गौतम अडानी के पुराने दोस्त बताए जाते हंै। दरअसल एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि अडानी मामले में जेपीसी के जरिये जांच की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद गौतम अडानी पहली बार शरद पवार से मिले हैं। गौतम अडानी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की मुलाकात सिल्वर ओक बंगले में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बंद कमरे में डेढ़ घंटे तक चर्चा चली। हालांकि दोनों के बीच क्या चर्चाएं हुईं यह बात अभी सामने नहीं आ पाई है। दरअसल गौतम अडानी आज सुबह १० बजे अपनी काली कार से सिल्वर ओक स्थित शरद पवार के आवास पर पहुंचे। इसके बाद दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। गौतम अडानी के बीच वास्तव में क्या बात हुई। इसके बारे में न तो अडानी और न ही शरद पवार ने कुछ बोला है। यह बात पता चला है कि दोनों की मुलाकात के बीच कोई तीसरा मौजूद नहीं था।
शरद पवार ने कहा था कि गौतम अडानी मामले में जेपीसी यानी संयुक्त संसदीय समिति की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। पवार ने कहा था कि मैंने कभी हिंडनबर्ग का नाम भी नहीं सुना है। शरद पवार ने यह भी कहा था कि उस कंपनी की रिपोर्ट पर कैसे भरोसा किया जाए। साथ ही उन्होंने जेपीसी यानी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के खिलाफ भी स्टैंड लिया है।

  • Related Posts

     1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
    • TN15TN15
    • April 13, 2024

    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच