तो क्या पांच साल की उम्र में ही स्वामी विवेकानंद ने जमशेद जी को कह दिया था भारत में कारोबार करने को ?

साकेत बिहारी सिन्हा 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल कह रहे थे कि नवल रतन टाटा के परदादा जमशेदजी टाटा को भारत में उद्योग लगाने के लिए 1868 में स्वामी विवेकानंद ने कहा था। प्रधानमंत्री ने यह बात अपने चिर-परिचित अंदाज में कही।

भक्तों जरा प्रधानमंत्री को आप सब समझाएं कि ऐसे ऊलजलूल बयान देने से बचें। उन्हें कहें कि हमें (अंधभक्तों) अच्छा नहीं लगता जब आपके विरोधी आपके द्वारा बोले गए गलत शब्दों पर आपको घेरते हैं। अज्ञानी लोगों को दूसरों से सीखने की तमन्ना होती है। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने आगे किसी को भी जानकार मानते ही नहीं हैं। उन्हें लगता है कि मैं जो बोल रहा हूं वही अंतिम सत्य है। अपने प्रधानमंत्री भी वैसे ही लोगों में से एक हैं।

आप सब को याद होगा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। जमशेदजी टाटा ने अपना कारोबार 1868 में शुरू किया। उस हिसाब से स्वामी विवेकानंद की आयु तब मात्र पांच साल थी, लेकिन नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने तीस साल की आयु में जमशेदजी टाटा को कारोबार शुरू करने का आग्रह किया था। अब यहां दो बात हो सकती है कि या तो इतिहास गलत है या हमारे नन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री, जो कि अपने आप को परमात्मा का दूत कहते हैं वो ग़लत हैं। आपको क्या लगता है कौन गलत है? इतिहास या परमात्मा के दूत?

  • Related Posts

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    एस आर दारापुरी    1932 का पूना पैक्ट दलित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे