डेढ़ करोड़ मूल्य के 7.5 किलो नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

 तस्करों के सरगना की हुई पहचान

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकारदेई थाना क्षेत्र में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 7.5 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस टीम के द्वारा किया जा रहा है। तस्कर गिरोह का मास्टरमाइंड नूर मोहम्म्द का नाम सामने आया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से एक तस्कर नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है। इस पर नकारदेई थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तस्कर को पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला कि यह तस्करी एक बड़े गिरोह का हिस्सा था। पुलिस ने गिरोह से जुड़े चार और तस्करों की पहचान कर ली है। जिनमें मुख्य सरगना नूर मोहम्मद भी शामिल है। वह इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

    Continue reading
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई