स्मृति ईरानी ने पीएम की सुरक्षा चूक को लेकर कांग्रेस पर सादा निशाना

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर सोनिया गांधी पर देर से जागने का आरोप लगाया और कहा, कि उन्होंने ये स्वीकारा है कि दोष कांग्रेस की प्रदेश सरकार और प्रशासन का है।

स्मृति ईरानी ने कहा, जो लोग 24 घंटे से अपने नेतृत्व में संगठन के माध्यम से इस बात का जश्न मना रहे थे कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा भंग हुई, उन लोगों की आज मजबूरन आत्मा जागी है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को देर से बयान देने के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को कांग्रेस की पंजाब सरकार ने खतरे में डाला। देश भर में आज मंदिर हो या सार्वजनिक स्थल हो, जनता की चिंता और प्रार्थना को देखने के बाद ही आज सोनिया गांधी का यह कथन सामने आया है।

पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सोनिया गांधी द्वारा दिए गए निर्देश पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी ने ये स्वीकार कर लिया है कि दोष कांग्रेस की प्रदेश सरकार और प्रशासन में है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को मोहरा बनाकर परिवार ( गांधी परिवार ) पूरे मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है।

आपको बता दें कि, पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मसले पर बुधवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करने वाली कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर उनकी जान को खतरे में डाला।

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की