एक ओर स्मार्टफोन होगा तो दूसरी ओर आतंकवाद मिटाने को कमांडो फोर्स भी तैयार होगी : योगी आदित्यनाथ

द न्यूज़ 15

सहारनपुर | यूपी मुख्यमंत्री योगी के कहे अनुसार एक तरफ समृद्धि के लिए स्मार्टफोन होगा तो दूसरी तरफ आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने के लिए कमांडो फोर्स भी तैयार होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को देवबंद में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “अभी मैंने अपने युवा साथियों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिया और साथ ही सुरक्षा के लिए एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास भी किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, जबकि पहले की सरकार में कभी राम जन्मभूमि पर, कभी संकटमोचन पर, कभी लखनऊ और काशी की कचहरी पर आतंकी हमले होते थे। आतंकवादी गिरगिट की तरह रंग बदलते थे। जैसे आजकल सपा के बबुआ रंग बदल रहे हैं। आज बोल रहे हैं कि अगर उनकी सरकार होती तो राम मंदिर बनवा देते।

उन्होंने कहा, “अब उनको सपने भी बहुत आ रहे हैं। सपने में आकर भगवान कृष्ण भी कह रहे होंगे कि नालायकों, जब सरकार मिली थी, तब कोसीकलां जवाहरबाग और मुजफ्फरनगर का दंगा करवा रहे थे, राम भक्तों पर गोलियां चलवा रहे थे। अब जब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो कम से कम एक बार माफी मांग लो। रंग बदलने में माहिर इन लोगों को देखकर गिरगिट भी शरमा जाएगा।”

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!