एसएमए ट्रॉफी: हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा तमिलनाडु

नई दिल्ली | गत चैंपियन तमिलनाडु ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। तेज गेंदबाज पी सरवण कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। मैच में हैदराबाद सिर्फ 90 रन पर ही सिमट गया था। जवाब में, तमिलनाडु ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर तमिलनाडु ने गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद कुमार ने अपने पहले ओवर में ही तन्मय अग्रवाल को आउट किया। 32 वर्षीय, अपना तीसरा टी20 मैच खेल रहे थे। उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।

पावरप्ले में हैदराबाद ने 4 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाए।

हैदराबाद 9.2 ओवर में 39/6 बुरी हालत में था। उनकी ओर से तनय त्यागराजन ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु को हैदराबाद ने शुरुआत में ही दो झटके दिए। लेकिन, साईं सुदर्शन (नाबाद 34) और विजय शंकर (नाबाद 43) ने मैच को खत्म कर दिया।

संक्षिप्त स्कोर: हैदराबाद 18.3 ओवर में नाबाद 90 (तनय त्यागराजन 25, सरवण कुमार 5/21, एम मोहम्मद 2/12) तमिलनाडु ने 14.2 ओवर में 92/2, (विजय शंकर 43 नाबाद, साई सुदर्शन 34 नाबाद, रक्षण रीडी 2/23) आठ विकेट से मैच जीता।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!