एसकेएम ने भारत के किसानों से खेती पर कॉर्पोरेट नियंत्रण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन, एसकेएम ने सभी लंबित मांगों को पूरा करने और एमएसपी गारंटी कानून को तुरंत लागू करने के लिए केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा

एसकेएम देश भर में बड़े पैमाने पर कॉरपोरेट शोषण के खिलाफ राज्य सम्मेलन का आयोजन करेगा, अखिल भारतीय यात्राएं निकलेगा, और किसानों की मांगों पर लोगों को लामबंद करेगा

महापंचायत में वक्ताओं ने कर्ज में डूबी मोदी सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र, कृषि भूमि, वन और प्राकृतिक संसाधनों को कारपोरेट मुनाफाखोरों को बेचने की निंदा की

नई दिल्ली । दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विशाल किसान महापंचायत का अयोजन किया गया जिसमें देश भर से हजारों किसानों ने भाग लिया।

महापंचायत में 50 से अधिक वक्ताओं ने कृषि पर कॉर्पोरेट नियंत्रण और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जारी रखने का आह्वान किया। यह घोषणा की गई कि किसानों को लामबंद करने के लिए एसकेएम जल्द ही राज्य सम्मेलन और यात्राएं आयोजित करेगा।

एसकेएम के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री से मुलाकात की और उन्हें दो ज्ञापन सौंपे [प्रतियां संलग्न]। एसकेएम और कृषि मंत्री के बीच चर्चा हुई और सरकार ने किसानों के लंबित और ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए एसकेएम के साथ निरंतर आधार पर बातचीत करने पर सहमति जताई। एसकेएम ने कृषि मंत्री को सूचित किया कि यदि समयबद्ध तरीके से मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो एसकेएम आगे विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की घोषणा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में (1) श्री आर. वेंकैया – अखिल भारतीय किसान सभा (2) डॉ. सुनीलम – किसान संघर्ष समिति (3) श्री प्रेम सिंह गहलावत – अखिल भारतीय किसान महासभा (4) श्री वी वेंकटरमैया – अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा (5) श्री सुरेश कोठ – भारतीय किसान मजदूर यूनियन (6) श्री युद्धवीर सिंह – भारतीय किसान यूनियन (7) श्री हन्नान मोल्लाह – अखिल भारतीय किसान सभा (8) श्री बूटा सिंह बुर्जगिल – भारतीय किसान यूनियन (दकुंडा) (9) श्री जोगिंदर सिंह उगराहां – भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) (10) श्री सत्यवान – अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन (11) श्री अविक साहा – जय किसान आंदोलन (12) श्री दर्शन पाल – क्रांतिकारी किसान यूनियन (13) श्री मंजीत राय – भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) (14) श्री हरिंदर लाखोवाल – भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) (15) श्री सतनाम सिंह बहरू – इंडियन फार्मर्स एसोसिएशन।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

    Continue reading
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में आई अचानक भीषण बाढ़ से तबाही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    • By TN15
    • September 3, 2026
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान