मथुरा के खेत में मिला कंकाल, दिसंबर से गायब किशोरी का होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

द न्यूज 15

मथुरा। मथुरा में पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया है जिसे एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का कंकाल होने का दावा किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मथुरा जिले के एक गांव में पिछले वर्ष 31 दिसंबर की रात आवारा पशुओं से खेत की रखवाली करने गई एक किशोरी लापता हो गई थी।
बरामद कंकाल के निकट कुछ कपड़े भी मिले हैं जिसके आधार पर लापता किशोरी के पिता और उसकी बहन ने दावा किया है कि यह कंकाल लापता लड़की का ही है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि नौहझील थाना क्षेत्र के गांव पारसौली निवासी भूरा ने एक जनवरी को अपनी 14 वर्षीय पुत्री के खेत से गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
भूरा ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी बेटी एक दिन पहले आवारा जानवरों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गई थी, लेकिन अगले दिन वह घर नहीं लौटी और न ही उसका कुछ पता चला।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भूरा अपनी पत्‍नी आशा और दूसरी पुत्री कविता के साथ खेत पर सरसों की कटाई के लिए गया था, तभी कविता को पास के खेत की मेड़ पर अपनी गायब बहन का दुपट्टा दिखा। आसपास खोजने पर उन्हें एक कंकाल भी पड़ा दिखा।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। लड़की के परिजन का दावा है कि यह कंकाल उनकी बेटी का ही है। पिता ने हत्या का अंदेशा जताया है।

Related Posts

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

Continue reading
ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

  • By TN15
  • March 17, 2026
समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

  • By TN15
  • March 17, 2026
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध