राहुल गांधी की मटन पार्टी में कुक बनेंगी बहन प्रियंका

राम नरेश

पटना। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी मंगलवार को बिहार के दौरे पर थे। तेजस्वी यादव ने उनकी आगवानी की। तेजस्वी बिहार में मेजबान थे तो राहुल मेहमान बन खाने की मेज पर आरजेडी के राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा वीआईपी के मुकेश सहनी, सीपीआई (एमएल) के दीपांकर भट्टाचार्य, मीसा भारती, आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव भी बैठे हैं।

वीडियो में चारों लोग आपस में बात करते दिख रहे हैं। बातचीत का मुद्दा भी सुनाई दे रहा है। लंच के मेन्यू की बात करें तो चावल और अन्य चीजों के अलावा राहुल गांधी का प्रिय बिहारी मटन भी उसमें शामिल है।डायनिंग टेबल पर बतकही में इंडिया ब्लॉक के दोनों नेता जीत के प्रति आश्वस्त दिखते हैं। उन्हें सरकार बनने की पूरी उम्मीद है।

राहुल पूछते हैं कि बिहार में क्या होगा। तेजस्वी यादव जवाब देते हैं- हम तो पहले से ही कहते रहे हैं कि परिणाम चौंकाने वाले होंगे। वे मोदी सरकार की आलोचना से लेकर नई सरकार के एजेंडे तक पर बात करते हैं। भोज की बात तो होती ही है।

डाइनिंग टेबल पर चारों की बतकही में मछली और मटन का जिक्र आता है। राहुल गांधी कबूल करते हैं कि उन्होंने लालू जी के घर दो बार मटन खाया है। वाकई मटन टेस्टी है। अब हम खिलाएंगे। हम बना नहीं सकते। यह काम हमारी बहन प्रियंका करेगी। जल्द ही हम तेजस्वी को मटन खिलाएंगे। फिर चर्चा होती है कि नरेंद्र मोदी को सिर्फ मछली के कांटे और मटन दिखते हैं। वे काम की बात नहीं करते।

लगातार मोदी झूठ बोलते हैं। मीसा भारती अपने भाई तेजस्वी और राहुल गांधी की बातचीत में लगातार शामिल रहती हैं। मीसा कहती हैं कि मोदी न अपने काम बता रहे और न आगे का कोई विजन ही बता रहे। वे सिर्फ मछली के कांटे गिनते हैं। उन्हें मटन दिखता है।

राहुल मटन की दावत देते वक्त यह भी स्पष्ट करते हैं कि उनकी बहन को मटन पकाने की बड़ी इच्छा है। इस बार वही मटन पकाएगी और हम खिलाएंगे। नाउ इट्स माई टर्न (अब मेरी बारी है)।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!