Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी; रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी!

चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक तेजी के बाद अब उतनी ही बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जनवरी 2026 में चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। उस समय चांदी का भाव प्रति किलो 4,40,000 रुपये तक चला गया था। इसके बाद चांदी में ऐसी गिरावट आई कि अभी तक संभल नहीं पाई है। अपने पीक से चांदी इस समय प्रति किलो 2 लाख रुपये से ज्यादा गिर गई है। यानी इसमें 45 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को चांदी का भाव प्रति किलो 2,37,499 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में चांदी का भाव अपने ऑल टाइम हाई के मुकाबले 2,02,501 रुपये नीचे आ गया है। यानी चांदी में 46 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि पिछले कुछ समय से इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन कीमतों में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।

चांदी केवल एक कीमती धातु नहीं है, बल्कि इसका 50% से 60% उपयोग उद्योगों (सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स) में होता है। 3-4 गुना दाम बढ़ने के बाद उद्योगों ने इसके विकल्प तलाशने शुरू कर दिए, जिससे मांग प्रभावित हुई। चांदी ने 2025 से 2026 की शुरुआत के बीच करीब 350% की अभूतपूर्व तेजी दिखाई थी। इतनी बड़ी रैली के बाद सट्टेबाजी को रोकने के लिए एक्सचेंजों द्वारा मार्जिन बढ़ाए गए, जिससे निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की। अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी बॉन्ड्स का रुख किया। जब डॉलर मजबूत होता है, तो कमोडिटीज पर दबाव बनता है। चीन और अमेरिका के फंड हाउसेज का जो शॉर्ट-टर्म (सट्टेबाजी वाला) पैसा चांदी में लगा था, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ते ही वह तेजी से बाहर निकल गया। सोने को दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी का सहारा मिलता है, जिससे वह सुरक्षित रहता है। चांदी के साथ ऐसा नहीं है।

  • Related Posts

    Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी, रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी, अब खरीदें, बेचें या इंतजार करें?

    चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक तेजी के…

    Continue reading
    Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    खाड़ी देशों में तनाव कुछ कम होने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    • By TN15
    • July 4, 2026
    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    • By TN15
    • July 4, 2026
    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    • By TN15
    • July 4, 2026
    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • July 4, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    • By TN15
    • July 4, 2026
    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    • By TN15
    • July 4, 2026
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’