पटना के महंगे अस्पताल ‘पारस’ में चली गोली

सीसीटीवी में कैद हुई कुख्यात चंदन मिश्रा पर हमले की घटना

पटना। राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब महंगे निजी अस्पताल भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। शहर के प्रतिष्ठित पारस हॉस्पिटल के अंदर घुसकर अपराधियों ने दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को गोली मार दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर अस्पताल के अंदर बिना किसी रोक-टोक के दाखिल होते हैं और बेहद नजदीक से चंदन मिश्रा को निशाना बनाते हैं। गोली लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। अस्पताल में मौजूद मरीज, तीमारदार और कर्मी दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

घायल चंदन मिश्रा को तत्काल इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह घटना न केवल राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि आम लोगों के मन में भय का माहौल भी पैदा करती है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे