शूऐब और अजीम का मनमुटाव खत्म फैसला

किरतपुर। दो समाजिक युवाओं के बीच हुये आपसी विवाद का पटाक्षेप हो गया है। दोनों पक्षों में सुलह सफाई करा दी गई है, दोनों पक्षों ने आम सहमति जताते हुये फैसले की कापी पुलिस में जमा करा दी है। दोनों पक्षों को फैसले के लिये रजामंद करने के लिये रालोद नेता काजी तारिक अली की मुख्य भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि रालोद के युवा नेता चौधरी शूऐब और युवा समाज सेवी मौ० अजीम के बीच कुछ दिनों से आपसी मनमुटाव चल रहा था। दोनों युवाओं ने एक दुसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस द्वारा दोनों को मुचलका पाबंद कर दिया गया था।

मंगलवार की रात्रि मौहल्ला काजियान में काजी तारिक अली के आवास पर दोनों पक्षों के गिले शिकवे दूर करा दिये गए। दोनों ने गले मिलकर आपसी मनमुटाव दूर कर लिये। मौहम्मद अजीम पुत्र इरशाद अहमद निवासी मौहल्ला अहमदखेल व चौधरी शूऐब पुत्र मौहम्मद मोनिस निवासी ग्राम शाहबपुरा रतन थाना किरतपुर हैं। दोनों पक्ष अलग अलग राजनैतिक दलो से जुड़े हैं। पार्टी की विचारधारा एंव संगठन को लेकर, मामूली बात पर दोनों का विवाद हो गया था। जिसमें कुछ लोगों के बहकावे में आकर दोनों ही पक्षों ने सोशल मीडिया, फैसबुक पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए एंव पुलिस में तहरीर दी।दोनों पक्षों ने क्षेत्र के सम्मानित एंव बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में गले मिलकर अपने सभी गिले शिकवे दूर कर लिए हैं। फैसले नामे के अनुसार भविष्य में कोई किसी के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कानूनी या अन्य कार्यवाही नहीं करेंगे। दर्ज शिकायतें वापस ले लेंगे। फैसले में काजी तारिक अली, इरशाद अंसारी, दिलशाद अलवी, मौ० याकूब, उबैदुल्लाह उर्फ उबैद, मौ० परवेज, अजीम व शूऐब मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    बुलंदशहर/लखनऊ। बुलंदशहर के पत्रकार और समाजसेवी प्रवेन्द्र लोधी…

    Continue reading
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”